फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जानें कौन है सय्यद दाउद, ,जो कनाडा से चला रहा है धर्मांतरण का गिरोह; आगरा में दर्ज हुई एक और FIR

Sat, 11 Apr 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

धर्मांतरण गैंग में विदेशी फंडिंग करने वाले आरोपी पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है, जो कनाडा में छिपा बताया जा रहा है। पुलिस जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद अब उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण गैंग में विदेशी फंडिंग का काम करने वाले भोपाल के निवासी सय्यद दाउद पर सदर थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा होने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विवेचक साइबर थाना प्रभारी रीता सिंह ने उसके खिलाफ तहरीर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी कनाडा में छिपा हुआ है। सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों की गुमशुदगी थाना सदर में दर्ज हुई थी। जांच में उनका धर्म परिवर्तन करवाकर धर्मांतरण के गैंग में शामिल किए जाने का पता चला था। पुलिस टीम ने धर्मांतरण गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 राज्यों से गैंग के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। दोनों बहनों को मुक्त करवाकर परिजन के सुपुर्द किया था। आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा था।

मामले की विवेचना साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर रही हैं। जांच में आरोपियों के पाकिस्तान से कनेक्शन होने के साक्ष्य मिले थे। गैंग को धर्मांतरण के लिए विदेशी फंडिंग का जिम्मा मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के गांधी नगर के रहने वाले सय्यद दाउद का था। वह पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में रहता था और कनाडा में रहकर गैंग के सदस्यों को निर्देश भी देता था।
विज्ञापन

आरोपी के पकड़ में नहीं आने पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस उसके घर पर चस्पा किया था। अब न्यायालय का आदेश नहीं मानने पर विवेचक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी की संपत्ति कुर्की का आदेश मिलने पर पुलिस टीम भोपाल जाएगी। विवेचना में और जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, सभी की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें