फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTE के नाम पर खेल: फीस तो वसूली, लेकिन एडमिशन से इनकार; 20 स्कूलों को दिया गया नोटिस

Sat, 11 Apr 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश न देने और फीस के नाम पर उत्पीड़न करने वाले 20 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दे चुका है।
विज्ञापन
RTE के नाम पर खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित पात्र बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हुआ है। शुक्रवार को ऐसे 20 स्कूलों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर संबंधित विद्यालय प्रधानाचार्यों से जवाब मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि स्कूल संचालकों को तत्काल पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन के अंदर नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने वाले स्कूलों के खिलाफ विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि कई बार स्कूल चार-पांच साल पहले मैप हो जाते हैं। बीच में बंद हो जाने पर स्कूल वालों ने नहीं बताया तो वह पोर्टल पर चढ़ा रहता है। ऐसे में बच्चे का एडमिशन दूसरे स्कूल में कर दिया जाता है। बीईओ सुमित सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य से बात हुई थी तो उन्होंने कहा कि अभिभावक पहुंच नहीं पा रहे हैं, इस विषय में उन्हें अवगत भी करा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें