फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इटावा में पुलिसकर्मियों से विवाद के बाद घायल सिपाही निलंबित, तीन साथियों को कोर्ट में किया गया पेश

Tue, 07 Nov 2023 11:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

इटावा में पुलिसकर्मियों से विवाद के बाद आगरा के घायल सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वहीं तीन साथियों को कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिसकर्मियों से विवाद में आगरा के सिपाही पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। उधर, सिपाही को चोट लगने पर परिजन ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने पिटाई क्यों लगाई।

विज्ञापन


पंकज यादव पुलिस लाइन में तैनात हैं। शनिवार रात को इटावा की फ्रेंड्स कालोनी में उनका पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ था। पुलिस ने पंकज सहित चार को पकड़ा था। मुकदमा भी दर्ज किया। सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन दोस्तों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। 

यह भी पढ़ेः- UP: होटल के कमरे में थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक चीखने की आने लगी आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ... और फिर जो देखा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पंकज की पिटाई पर परिजन ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि चेकिंग में विवाद के बाद पुलिस ने पंकज को इतना क्यों पीटा। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें