फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन पर बनी अवैध दीवार ढहाई, 80 वर्ग गज भूमि कराई कब्जामुक्त

Wed, 24 Jun 2026 12:08 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिकंदरा के बाबरपुर स्थित सद्भाव मंडप के पास नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 80 वर्ग गज सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। शिकायत के बाद जांच में कब्जे की पुष्टि होने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध दीवार को ध्वस्त कर दिया।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबरपुर में सद्भाव मंडप के पास स्थित लगभग 80 वर्ग गज जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। शिकायत मिलने के बाद निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जमीन पर बनाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें -  आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल
विज्ञापन



बाबरपुर में गाटा संख्या 1/1 में नगर निगम की लगभग 150 वर्ग मीटर भूमि खाली पड़ी है। हाल ही में, निगम को शिकायत मिली थी कि इस भूमि के लगभग 80 वर्ग गज हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर एक दीवार का निर्माण कर लिया गया है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निगम प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: 15 साल पुरानी गाड़ी लेकर टीटीजेड में घुसे तो होगी एफआईआर, स्मार्ट कैमरों से होगी निगरानी; वाहन होंगे सीज
विज्ञापन



सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक वैभव यादव और शालिनी सिंह को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर, निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई पूरी दीवार को ध्वस्त कर दिया और जमीन को कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: तीन साल से फाइलों में कैद हैं अरावली के हजारों साल पुराने शैल चित्र, संरक्षण का प्रस्ताव अब भी अटका


नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नगर निगम शहर में अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निगम की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान शहर को व्यवस्थित बनाने और सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें