धनतेरस पर मंगलवार को शहर में आवास विकास कॉलोनी और संजय प्लेस की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही, जबकि मनोहरपुर, शाहजहां पार्क, शास्त्रीपुरम में खराब। देश में प्रदूषण के लिहाज से आगरा सातवें स्थान पर रहा। मंगलवार को ताजनगरी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 दर्ज किया गया, जबकि बीते साल इसी दिन यानी दो नवंबर को एक्यूआई 271 पर था।
मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी में सूक्ष्म कण पीएम 2.5 कणों की मात्रा 404 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक रही जबकि मनोहरपुर में अधिकतम 442 तक सूक्ष्म कण पहुंच गए। यह सामान्य से 7 गुना तक ज्यादा हैं। ताज के 500 मीटर दायरे में बने शाहजहां पार्क में धूल कणों की मात्रा 395 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक रही। सोमवार के मुकाबले एक्यूआई में कमी आई, लेकिन आगरा में प्रदूषण स्तर अभी भी बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।
शहर में प्रदूषण का ये हाल
जगह एक्यूआई
आवास विकास 324
संजय प्लेस 312
मनोहरपुर 299
शास्त्रीपुरम 298
शाहजहां पार्क 282