फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर टिप्पणी करने वाला बजरंग दल पदाधिकारी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 06 Nov 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गोविंद पाराशर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के मामले में बजरंग दल के सह गोरक्षा प्रमुख महानगर गोविंद पाराशर को ताजगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पाराशर को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। जेल में दाखिल कराने के दौरान चार थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों गोविंद पाराशर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह ताजमहल को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहा था। इसके साथ ही सोमवार को आरती का ऐलान किया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। 

ताजगंज थाना में एक अन्य मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। इसके अलावा उस पर थाना रकाबगंज में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक दशहरा पर रामलीला ग्राउंड में शस्त्र पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग का, दूसरा छह महीने पहले साईं की तकिया पर जाम लगाने का है। थाना सदर में दो मुकदमे दर्ज हैं। तीन मामलों में वह वांछित चल रहा था। रविवार दोपहर डेढ़ बजे उसे सदर क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाम को पांच बजे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गुपचुप की गिरफ्तारी

पुलिस ने गोविंद पाराशर को गुपचुप तरीके से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे काफी देर तक थाने पर रखा। इसकी भनक संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी नहीं हो सकी। पुलिस को आशंका थी कि जेल ले जाने के दौरान विरोध हो सकता है। इसलिए थाना हरीपर्वत, ताजगंज, सदर और रकाबगंज की फोर्स मौजूद रही। मगर, किसी तरह का विरोध नहीं हो सका।

दशहरा पर किला के सामने फायरिंग के मामले में विहिप के 29 नेता नामजद किए गए थे, इनमें से अब एक की गिरफ्तारी हो गई है। 28 अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी नहीं कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें