फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन मेयर प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत, जाम से जूझी जनता

Mon, 06 Nov 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नामांकन जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन मेयर प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई। जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा ‌और सपा के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं इन जुलूसों के कारण जनता का जाम से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि निकाय चुनाव की कड़ी में आगरा में पहले चरण में मतदान होना है। ऐसे में सोमवार 6 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन था। ऐसे में भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन हजारों कार्यकर्ता के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ चल रही भीड़ ने जुलूस का रूप ले लिया। 

इधर सपा के प्रत्या‌शी राहुल चतुर्वेदी भी सोमवार को नामांकन करने आए। उनके साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता थे। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन ने शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड को जाम कर दिया। मेयर के अलावा पार्षद प्रत्याशियों ने भी काफी संख्या में अंतिम दिन ही नामांकन किए। ऐसे में सारी व्यवस्‍थाएं फेल हो गईं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूल बच्चे फंसे

नामांकन जुलूस - फोटो : अमर उजाला
जाम को लेकर सबसे बड़ी लापरवाही आगरा प्रशासन की रही। प्रशासन ने न तो रूट डायवर्ट किया। न ही जुलूस में लोगों की संख्या को लेकर कोई निर्देश दिए। ऐसे में दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के कारण स्थिति और विकराल हो गई। कई स्कूली वाहन जाम में फंस गए। 

रोजमर्रा के काम से निकले लोगों और मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी जाम से जूझना पड़ा। 10 मिनट का रास्ता दो घंटे में तय करने के बाद लोग अपने गंतव्य को पहुंच पाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें