फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : ऑल वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप 15 नवंबर से, चार राज्यों की खिलाड़ी आजमाएंगी जोर

Sun, 07 Nov 2021 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 15 नवंबर से होने वाली ऑल वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप मान्या क्रिकेट एकेडमी पर खेली जाएगी।
विज्ञापन
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के चार राज्यों की महिला खिलाड़ियों का ताजनगरी में जमावड़ा लगेगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 15 नवंबर से होने वाली ऑल वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप मान्या क्रिकेट एकेडमी पर खेली जाएगी।

विज्ञापन


चैंपियनशिप के आयोजन सचिव मनोज कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि चैंपियनशिप में आठ फ्रेंचाइजी टीमें इसमें भाग लेंगी। एक दिन में दो मुकाबले होंगे। सभी मैचों में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से संबंद्ध अंपायर द्वारा ही अंपायरिंग होगी। यूट्यूब चैनल पर मैच का प्रसारण होगा। आगरा की तीस महिला खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा। 

ये हैं आठ फ्रेंचाइजी टीमें 

  • सुख जीवन एकादश   
  • जॉन मिल्टन एकादश 
  • टीम टीसा
  • आरसीसी एकादश
  • एनसीआर वुमन
  • आशीष वॉरियर्स
  • लखनऊ एकादश
  • सीजी स्पोर्ट्स 

मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा

विज्ञापन

यूपी के अलावा चार राज्यों की महिला क्रिकेटरों के लिए अपने को मैदान में साबित करने के लिए यह एक मजबूत प्लेटफॉर्म है। महिला क्रिकेट की मजबूती बनाए रखने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं बढ़नी चाहिए। 
- पूनम यादव, सदस्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम 

नई महिला क्रिकेटर दिखेंगी
चैंपियनशिप से महिला क्रिकेटरों की छुपी प्रतिभा को देखने को मौका मिलेगा। इस तरह के टूर्नामेंट में नए खिलाड़ी देखने को मिलते हैं। इसलिए यह प्रतियोगिता महिला क्रिकेटरों के लिए काफी मायने रखेगी। 
विज्ञापन

- हेमलता काला, पूर्व मुख्य चयनकर्ता, भारतीय महिला क्रिकेट टीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें