फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर कांच कारोबार में ग्राहकों व ऑर्डर की बूम

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! शहर के प्रमुख शोरूम पर रखे कांच के आइटम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंदी की मार से जूझ रहे सुहागनगरी के चूडी कारोबार दीपावली पर सरपट दौडा। कांच ग्लास के अलावा चूडी एवं फैंसी लाइट कारोबार में जमकर धनवर्षा हुई। कांच कारोबार जगत से जुडे लोगों की माने तो लगभग दो वर्ष बाद मंदी से ऊबरने के साथ ही अच्छे आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विदेशी त्यौहार के अलावा क्षेत्रीय स्तर पर देश में आयोजित होने वाले मांगलिक एवं धार्मिक पर्वों के लिये भरपूर ऑर्डर मिले हैं। कांच उद्यमियों के मुताबिक दीपावली पर लगभग 200 करोड का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

दो साल से कोरोना के कारण मंदी और बंदी की मार झेल रहे कांच कारोबार जगत में इस बार दीपोत्सव पर जमकर धनवर्षा हुई। लंबे समय से मंदी के कारण पटरी से उतरे कांच ग्लास,चूडी,फैंसी लाइट के अलावा माउथ ब्लोइंग उत्पादों का निर्माण करने वाले उद्यमियों व खुदरा कारोबारियों को भरपूर मात्रा में आर्डर मिले हैं। कारोबार जगत की माने तो कच्चे दामों में बढोत्तरी के कारण कांच व चूडी उत्पादों की कीमतें भी बढीं।इससे व्यापार ठप होने की आशंका थी। लेकिन उक्त सभी आशंकायें निर्मूल साबित हुईं। एक आंकलन के मुताबिक इस दीपावली पर चूडी,माउथ ब्लोइंग ग्लास व अन्य उत्पादों कांच की मूर्तियां और खेल-खिलौना के भरपूर बिक्री के कारण लगभग 200 करोड से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है।
----
मांगलिक कार्यक्रमों से सुस्ती दूर होने की उम्मीदें-
खुदरा चूडी कारोबारी संजीव अग्रवाल के मुताबिक आने वाले दिनों में आगामी दिसंबर तक देश के विभिन्न प्रांतों में शादी-विवाह की धूम रहेगी। शादी समारोह में फिरोजाबाद के कांच उत्पाद खास तौर पर फैंसी चूडी कारोबार को पर लगेंगे।
विज्ञापन

---
फैंसी लाइट कारोबार में भी बिखरेगी चमक-
कांच कारोबारी राजेश शर्मा के मुताबिक इन दिनों केरल,तमिलनाडु,आंध्रा प्रदेश के अलावा मुंबई और दिल्ली प्रांत से आजकल कांच निर्मित क्रिसमस ट्री के अलावा कई प्रकार के कांच उत्पादों के काफी ऑर्डर मिले हैं।इन प्रांतों में क्रिसमस की धूम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें