फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगर पुलिस अलर्ट, घुड़सवार पुलिस करेगी गश्त; ड्रोन से होगी निगरानी

Sun, 21 Jan 2024 09:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ताजनगरी आगरा में कई बड़े आयोजन हैं। इसे लेकर पुलिस अलर्ट है। आगरा में सेक्टर स्कीम लागू की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी।
 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन पर सुरक्षा दस्ता यात्रियों की जांच करता हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होगी। आगरा में भी धार्मिक आयोजनों की धूम है। शोभायात्रा और मंदिरों में भी कार्यक्रम होंगे। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। घुड़सवार पुलिस गश्त करेगी। थाना में क्यूआरटी के साथ पीएसी भी लगाई गई है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख मंदिरों में रामायण और सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। आतिशबाजी की भी तैयारी है। असामाजिक तत्व माहौल खराब नहीं करें, इसके लिए अलर्ट किया गया है। पुलिस के साथ दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। थाना स्तर पर क्यूआरटी भ्रमणशील रहेगी। हर चौराहे पर पुलिस रहेगी। यातायात पुलिस के साथ अतिरिक्त फोर्स रहेगी। यातायात को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  सिपाही की आत्महत्या या हत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर चौंका भाई, बोला- वो ऐसा नहीं कर सकता
विज्ञापन




 
Trending Videos

रेलवे और बस स्टैंड पर जांच
आईएसबीटी, ईदगाह, बिजली बस अड्डे पर सादा कपड़े में फोर्स लगी है। बसों में आने वालों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध से पूछताछ होगी। होटलों की भी जांच हो रही है। आगरा फोर्ट, आगरा कैंट स्टेशन पर भी जांच की जा रही है। रेलवे लाइन के आसपास भी पुलिस नजर रख रही है।

ये भी पढ़ें -   ये है फिरोजाबाद पुलिस: परिवार वालों को दबंगों ने पीटा, छह दिन बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
 

सोशल मीडिया पर भी नजर
शहर के प्रत्येक मंदिर पर धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिरों के आसपास फोर्स रहेगी। आयोजन शुरु होने से संपन्न होने तक पुलिस रहेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। जिला और जोन साइबर सेल को लगाया गया है।
विज्ञापन

अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे। पुलिस के साथ दो कंपनी, एक प्लाटून पीएसी रहेगी। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। आयोजन स्थलों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें