फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए-जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में इस वर्ष 25 लाख से अधिक पौधे लगाए जाने हैं। जिसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। पौधे रोपने के बाद उसकी सुरक्षा भी की जाए।
विज्ञापन

सभी विभाग वृक्षारोपण स्थल चयन कर इनकी ऑनलाइन फीडिंग के लिए आईडी जनरेट कर सूचना उपलब्ध कराएं। वर्षाकाल शुरू होते ही पौधरोपण कराते समय जीओ टैगिंग अवश्य कराई जाए। 25 जून के बाद पौध उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद की नर्सरियों में लक्ष्य 25 लाख के सापेक्ष वर्तमान में 34 लाख पौधे उपलब्ध हैं। अत: पौधों की कोई कमी नहीं है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पौधारोपण के बाद उन्हें जीवित रखने के लिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्राम पंचायतों द्वारा पौधारोपण की जो योजनाएं बनाई जाती हैं, उनमें पौधों की सुरक्षा भी शामिल करें। अमृत वनों की स्थापना प्रत्येक ग्राम पंचायत में की जाएगी। जनपद के 129 अमृत सरोवरों को अमृत वन से जोड़ा जाएगा। सभी सरोवरों के किनारे वृक्षारोपण कराया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 423 ग्राम पंचायतों में से 220 ग्राम पंचायतों में जीओ टैगिंग की कार्रवाई हो चुकी है, शेष में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें