भोगांव। तहसील के अधिवक्ताओं और बैनामा लेखक रेट लिस्ट में कमी को लेकर सोमवार भी हड़ताल पर डटे रहे। जिस कारण अदालतों का काम प्रभावित रहा वहीं रजिस्ट्री कार्यालय में कोई बैनामा पंजीकृत नहीं हो सका।
अधिवक्ता और बैनामा लेखक सोमवार को परिसर में भ्रमण करते नजर आए। तहसील एकता जिंदाबाद और सर्किल रेट कम किए जाने के नारे लगाए। बैनामा लेखकों ने सर्किल रेट आधी करो, जनता ने मन में ठाना है सर्किल रेट कम कराना है के नारे लगाए। रजिस्ट्री ऑफिस पर शाम तक धरना प्रदर्शन किया। सांकेतिक तालाबंदी कर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
अधिवक्ता और बैनामा लेखकों की हड़ताल के चलते अदालतों और रजिस्ट्री कार्यालय का काम प्रभावित रहा। कोई भी बैनामा नहीं हो सका। अध्यक्ष प्रबोध विक्रम सिंह ने सभी के साथ एसडीएम संध्या शर्मा को 6 सूत्री मांगों से संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार शाक्य, महासचिव संजय वर्मा, शिव कुमार दुबे, रमेश चंद्र तिवारी, अरुणेश मिश्रा, राजेश पांडेय, हरिओम सिंह, ब्रजमोहन चौहान आदि मौजूद रहे। विनय शुक्ला,पंकज सक्सेना, वीरेंद्र शाक्य, रामसेवक वर्मा, मुकुट बिहारी,नईम अंसारी, सच्चिदानंद तिवारी, दिनेश यादव, दुर्विजय, राम लड़ते, प्रमोद चतुर्वेदी, नगेंद्र यादव मौजूद रहे।