फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रयागराज महाकुंभ में 15 किलोमीटर से अधिक चलना पड़ रहा पैदल

Mon, 17 Feb 2025 09:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
संगम द्वार पर परिवार व रिश्तेदारों के साथ कुसमरा के नवीन पांडेय।
विज्ञापन
कुसमरा। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके भले ही लोगों को अलग अनुभूति हो रही हो। मगर, श्रद्धालुओं को परेशानी भी अधिक झेलनी पड़ रही है। सोमवार शाम को महाकुंभ से लौटे कस्बा निवासी नवीन पांडेय व उनके परिजन ने बताया कि 15 किलोमीटर से अधिक पैदल चलना पड़ा, तब वह संगम तट पर पहुंचे।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि वह अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के साथ 14 फरवरी की रात्रि महाकुंभ के लिए बेवर से परिवहन विभाग की बस से रवाना हुए थे। अगली सुबह 5 बजे प्रयागराज से 35 किलोमीटर पहले जाम में फस गए। जाम भीषण होने के कारण बस ने लगभग शाम 3 बजे महाकुंभ क्षेत्र में उतारा। उसके बाद संगम तट तक जाने के लिए वाहन की तलाश की। मगर, कोई वाहन नहीं मिला। थक हारकर परिवार व रिश्तेदारों के साथ बस स्टेशन पर ही रूके। रात्रि 10 बजे से चलना शुरू किया। 15 किलोमीटर पैदल चलकर संगम तट पर पहुंचे। वहीं, नगला मनी निवासी शिवम शाक्य ने बताया कि उनकी गाड़ी को कच्छ द्वार पर रोक दिया गया था। वहां से पूरा परिवार पैदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें