फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आम राय से होगा अधिवक्ता स्वाभिमान समिति का गठन

Sun, 24 Sep 2023 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम राय से होगा अधिवक्ता स्वाभिमान समिति का गठन
विज्ञापन

-27 सितंबर को होने वाले अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कचहरी में 27 सितंबर को होने वाले मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में 10 जिलोंं से लगभग दो हजार वकीलों के शामिल होने का लक्ष्य है। सम्मेलन में ही आम राय से अधिवक्ता स्वाभिमान समिति का गठन भी किया जाएगा।

वकीलों के खिलाफ लगातार हो रही घटनाएं तथा कार्रवाई से आक्रोशित वकीलों की पहल पर दीवानी परिसर में 27 सितंबर को मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान सम्मेलन हो रहा है। संयोजक सौरभ यादव ने बताया कि प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने के लिए सम्मेलन में दस जिलों के वकीलों के भाग लेने की सहमति मिल चुकी है। दो हजार से ज्यादा वकीलों के सम्मेलन में शामिल होने का लक्ष्य है। दीवानी परिसर में सभागार के पीछे खुली जगह में सम्मेलन के लिए तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह संयोजक संतोष यादव ने बताया कि सम्मेलन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया सहित मैनुपरी के अधिवक्ता शामिल होंगे। मध्यांचल अधिवक्ता स्वाभिमान समिति का गठन किया जाएगा। वकीलों के सम्मान और स्वाभिमान को बचाने के लिए 27 सितंबर को होने वाले सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मैनपुरी के वकील काफी संख्या में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें