फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने कैंप कार्यालय पहुंच कर अधीनस्थों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोर्ट में फटकार के बाद एसआईटी नवोदय छात्रा मामले में एक बार फिर से तेजी के साथ जांच में जुट गई है। शुक्रवार को एडीजी ने कैंप कार्यालय पहुंच कर अधीनस्थों के साथ बैठक की। वहीं करहल स्थिति सर्किट हाउस में मामले से जुड़े कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र की नवोदय छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी अभी तक कोर्ट में छात्रा की मौत के रहस्य से जुड़ा कोई अहम सबूत या गवाह पेश नहीं कर सकी है। सूत्रों के अनुसार हर बार सिर्फ जांच के लिए समय की मांग की जा रही है, बृहस्पतिवार को कोर्ट में एसआईटी की कार्यशैली व अब तक की कार्रवाई पर कोर्ट ने सवाल उठाए।
वहीं मामले में जल्द से जल्द परिणाम देने के सख्त आदेश दिए हैं। शुक्रवार को एसआईटी अध्यक्ष एडीजी भानु भास्कर (एडीजी) कैंप कार्यालय पहुंचे और अधीनस्थों के साथ करीब पांच घंटे तक बैठक की। इस दौरान नवोदय छात्रा मामले में अब तक की जांच संबंधी जानकारी ली। टीम के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद एडीजी शाम करीब पांच बजे वापस चले गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मामले से जुड़े कुछ संदिग्धों से करहल स्थित सर्किट हाउस में शुक्रवार को पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें