उत्तर प्रदेश के आगरा में पांच बीघा जमीन में अवैध कॉलोनी बना दी गई। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) को इसकी भनक तक नहीं लगी। बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग शुरू हो गई। आठ से 10 परिवार बस गए। शिकायत पर ध्वस्तीकरण के लिए मंगलवार को एडीए टीम पहुंची, तो कार्रवाई के नाम पर एक रस्म अदायगी की। एक कमरा ध्वस्त कर टीम लौट आई।
अवैध निर्माण चिह्नित करने के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनियंत्रित विकास पर रोक लगाने और अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने सभी वार्ड के सहायक व अवर अभियंताओं को अवैध कॉलोनियां व निर्माण चिह्नित करने के आदेश दिए, लेकिन कुछ नहीं निकला।