फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: आठ कॉलोनियों में टूटी संक्रमण की चेन, जानें अब कितने रह गए सक्रिय मरीज

Tue, 06 Jul 2021 12:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में सोमवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई। मृतक संख्या 454 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दो नए मरीज और मिले हैं। तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण थम चुका है, लेकिन सोमवार को एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। सोमवार को जिले में 454वीं मौत दर्ज की गई है। 12.13 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25714 मरीज मिल चुके हैं। तीन नए सहित कुल 25201 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98 फीसदी है। जिले में अब 59 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी ए. मनिकन्डन ने बताया कि लोग अधिक से अधिक टीके लगवाएं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भरपूर टीके उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, उचित दूरी व कोविड व्यवहार का पालन करने की अपील की है। 

आठ कॉलोनियों में टूटी कोरोना की चेन
कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने से आठ कॉलोनियों में संक्रमण की चेन टूटी है। कुल संक्रमितों में से 55 से 60 फीसदी मरीज इन्हीं आठ कॉलोनियों में मिले थे। राहत की बात है कि बीते 15 दिन में इक्का-दुक्का ही संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि दूसरी लहर में 15200 मरीज संक्रमित हुए। इनमें से 7750 मरीज दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, खंदारी, सिकंदरा, ताजगंज, बल्केश्वर और शाहगंज में ही मिले हैं। 

पहली लहर में भी यही स्थिति रही और कुल संक्रमित मिले 10 हजार में से 5300 मरीज इन्हीं आठ कॉलोनियों में पाए गए थे। हर दिन इनमें कोरोना वायरस के मामले मिल रहे थे। अब बीते दो सप्ताह से इन आठ कॉलोनियों में 10 से भी कम मरीज मिले हैं। 

टीकाकरण में भी आगे
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि संक्रमण की दर इन आठ कॉलोनियों में सबसे ज्यादा थी, ऐसे में यहां के लोगों में टीकाकरण की दर भी अधिक है। शहर में टीकाकरण में यह कॉलोनियां सबसे आगे हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें