फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर कार्रवाई: एडीए ने सील की तीन इमारत,  मोबाइल टावर का भी काम रोका

Sat, 28 Sep 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शास्त्रीपुरम में एडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। तीन निर्माण सील कर दिए गए। वहीं यहां एक मोबाइल टावर के कार्य को भी रोकते हुए सील कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
टावर सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को तीन जगह अवैध निर्माण पर सील लगाई। लोहामंडी वार्ड के लक्ष्मी नगर, लखनपुर में अजय गौड़ के अवैध निर्माण को सील कर दिया गया, वहीं शास्त्रीपुरम सेक्टर सी-2 के बी-122 में बने भवन की छत पर लगाए गए मोबाइल टावर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रवर्तन प्रभारी ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने मोबाइल टावर के अवैध रूप से लगाने की शिकायत की थी, जिस पर नोटिस दिया गया। शुक्रवार को सचल दस्ते के सहयोग से छत पर लगे अवैध मोबाइल टावर को सील कर दिया गया। प्रवर्तन दल ने हरिपर्वत वार्ड के देवनगर में प्लॉट नंबर 67 में कमलेश अरोरा पत्नी राधेलाल अरोरा के स्वीकृत मानचित्र से अलग किए गए निर्माण को सील कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें