फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Barat 2024: श्रीराम बरात शोभायात्रा मार्ग पर 39 भवन जर्जर, पुलिस रहेगी तैनात

Sat, 28 Sep 2024 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

श्रीराम बरात शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस और नगर निगम ने चिन्हित भवनों पर लाल निशान लगाए हैं। ये भवन जर्जर हैं, जो गिर सकते हैं। ऐसे में बरात निकलने के दौरान जो लोग इन पर चढ़ कर झांकियां देखेंगे, उन्हें रोका जाएगा। 
 
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पुराने में श्रीरामबरात शोभायात्रा शनिवार की दोपहर से निकलेगी। शोभायात्रा मार्ग पर 39 भवन जर्जर हैं। इनको नगर निगम और पुलिस ने चिह्नित किया है। भगवान के स्वरूपों के दर्शन के दाैरान लोगों को इन भवनों के पास खड़े होने से रोका जाएगा। 
विज्ञापन


रामबरात मार्ग पर पड़ रहे 39 भवनों के गिरासू हिस्सों को हटाने का काम भी चल रहा है। बुधवार रात को फुलट्टी में जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान छज्जा गिर गया था। मलबे में दबकर श्रमिक की मृत्यु हाे गई थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि जर्जर भवनों पर लाल निशान लगाए हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस तैनात की है। पुलिसकर्मी लोगों को भवनों की तरफ खड़ा नहीं होने देंगे। आसपास के जिन भवनों पर निशान नहीं है, उनसे लोग झांकियों और स्वरूपों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें