फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य छुट्टी पर, कार्यवाहक प्राचार्य क्वारंटीन में

Mon, 06 Apr 2020 07:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सरोजिना नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के प्राचार्य दो दिन के अवकाश पर चले गए हैं। जबकि उनकी अनुपस्थिति में बनाए गए कार्यवाहक प्राचार्य ने कोरोना वायरस की आशंका पर नमूना दिया है, जहां उनको क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर लिया है। ऐसे में आइसोलेशन प्रभारी को चार्ज दिया गया है। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा आंखों में परेशानी होने के कारण बीते महीने भी लगभग आठ दिन के अवकाश पर गए थे। मर्ज बढ़ने पर छह से सात अप्रैल तक अवकाश पर गए हैं। इनकी अनुपस्थिति में कार्यवाहक प्राचार्य जुकाम-खांसी होने पर जिला अस्पताल में नमूना देने पहुंचे। 

यहां नमूने देने के बाद इनको फतेहाबाद रोड स्थित होटल में बने क्वारंटीन में भर्ती कर लिया गया। यह 14 दिन तक यहां रहेंगे। इन्होंने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दे दी है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि प्राचार्य की आंखों में परेशानी होने पर अवकाश पर गए हैं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। आइसोलेशन प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी विभाग में बने 240 बेड का क्वारंटीन सेंटर

शासन ने एसएन मेडिकल कॉलेज में 200 बेड के आइसोलेशन, 20 बेड के आइसीयू और 300 बेड के क्वारंटीन सेंटर बनाने के निर्देश दिए थे। इनमें से आइसीयू और आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गए हैं। 

क्वारंटीन सेंटर के लिए नई आठ मंजिला इमारत में 240 बेड का कवारंटीन सेंटर बना दिया है। 20 बेड का क्वारंटीन सेंटर नेत्र रोग विभाग में चल रहा है, बाकी के बचे बेड के लिए भी अन्य विभाग में व्यवस्था की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें