फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर शायर हाशिम फिरोजाबादी से मारपीट, चेहरे पर फेंका तेजाब

Sat, 20 Oct 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
तेजाब से जला हाशिम का चेहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी को आरोपियों ने पीट दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके चलते उनका चेहरा एवं बदन झुलस गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

   
थाना रसूलपुर के राहीनगर निवासी मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी पुत्र शफीक अहमद से कुछ लोगों ने नाले की पुलिया के पास छात्राओं से छेड़छाड़ होने की शिकायत की थी। शुक्रवार रात हाशिम आरोपी युवकों के परिजनों से बात करने नाले की पुलिया पर गए थे। 

युवकों के परिजनों से बात कर घर लौटते वक्त पीछे से आए युवकों ने घेर लिया और हाशिम की लात घूसों से पिटाई कर उनके चेहरे पर तेजाफ फेंक दिया। इसके कारण हाशिम फिरोजाबादी का चेहरा और शरीर झुलस गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

लोगों ने थाना रसूलपुर पुलिस के साथ उच्च अधिकारियों को मामले जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल हाशिम फिरोजाबादी को जिला अस्पताल भेजा और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। 

मामले में हाशिम की तहरीर पर पुलिस ने नाले की पुलिया निवासी सैफ, मुसैफ और सनी पुत्रगण वकार, सकलेन पुत्र जहीर उर्फ चमन और अच्छे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने और ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं। 

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हाशिम फिरोजाबादी का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उनके ऊपर कोई ज्वलशील पदार्थ फेंका गया है। इसके कारण सामान्य चोट है। एसिड डालने जैसी कोई बात नहीं। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें