आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की निशानेबाजी की टीम में कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की शूटिंग रेंज से भगा दिया गया। चयनकर्ताओं ने फर्जी मार्कशीट दिखाने का आरोप लगाया।
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक शुरू होने जा रही इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता के लिए 16 अक्तूबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल लिए गए। विवि की ओर से तीन चयनकर्ताओं को भेजा गया।
10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर रायफल, 25 मीटर एयर पिस्टल के लिए ट्रायल लिए जा रहे थे। ट्रायल देने के लिए श्रीमती शांतिदेवी डिग्री कॉलेज, किरावली के बीए प्रथम वर्ष के निशानेबाज छात्र सुहैल हसन भी पहुंचे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।