थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि आरोपी अनस को सोमवार को वाटरवर्क्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। उधर, परिजन कार्रवाई से संतुष्ट हैं। वह अब बेटी को स्कूल भेजेंगे।
एंटी रोमियो स्क्वैड को सक्रिय किया
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर छात्रा को परेशान कर रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की गई है। स्कूल और कॉलेज के बाहर पुलिस का मूवमेंट बढ़ाया गया है। एंटी रोमियो स्क्वैड को सक्रिय किया गया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।