फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो हादसे, रात में कार और दिन में पलट गई बस; दर्जनभर लोग घायल

Tue, 24 Oct 2023 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए। पहला हादसा रात में हुआ, जिसमें कार पलटी। वहीं सुबह के समय बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। 
 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरा हादसा इससे पूर्व सोमवार की रात 8 बजे हुआ। कन्नौज से दिल्ली जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन


पहली घटना 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह 4.20 बजे किलोमीटर 33-300 पर चालक को नींद आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 11 सवारियां बैठीं थीं। बस के पलटने से चीख पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंचे यूपीडा व थाना फतेहाबाद पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और टोल पर पहुंचाया गया। बस चालक का नाम अरमान पुत्र हकीम निवासी फरगोर थाना इकोना है। परिचालक विपुल पुत्र सुभाष ने बताया कि चालक को नींद आने से ये हादसा हुआ। 

दूसरी घटना 
जानकारी के अनुसार चालक राहुल मिश्रा के साथ अजय यादव और दीपक कुमार कन्नौज जा रहे थे। कार अनियंत्रित  होकर पलट गई, जिससे कार में बेठे तीनों लोग घायल हो गए। जानकारी पर मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम के द्वारा घायलों को हॉस्पीटल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें