एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव ससौंता के पास बाइक सवार तीन बदमाशों सराफ को लूटने के बाद मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे फरार हो गए। कस्बा अलीगंज के ही मोहल्ला गोविंद दास निवासी सराफ आदित्य वर्मा अपनी दुकान विरामपुर थाना कायमगंज फर्रुखाबाद पर जा रहे थे। तभी बदमाशों ने लूट का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
सराफ से लूटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, इसके बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। सराफ से लूट होने के बाद से ही कस्बा के व्यापारी भी थाना पर पहुंच गए और सराफ से बातचीत की गई। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सराफ की ओर से लूट होने की बात कही जा रही है, लेकिन बाइक व शरीर पर किसी भी तरह से खरोंज के निशान नहीं है, मोबाइल भी साथ में नहीं ले जाया गया, जबकि खाना का टिफिन भी सुरक्षित है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और गहरानी से छानबीन की जा रही है।