फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले हेलीपैड मार्ग पर हादसा, बाइक सवार हुआ घायल

Wed, 10 Nov 2021 02:46 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में संत-महंत, भागवतवक्ता और तीर्थ पुरोहितों के साथ भोजन करेंगे। इसके बाद कुंभ मेला स्थल पर ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री जिस मार्ग से गुजरेंगे, उस पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले हेलीपैड मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई जिसकी टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया। चंद मिनट पहले पवनहंस हेलीपैड से कुछ कदम की दूरी पर एक नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से वृंदावन की ओर से आ रहा बाइकसवार उसकी चपेट में आ गया और बाइक से गिरकर घायल हो गया। 
विज्ञापन

प्रशासन की तैयारियां

ब्रज रज उत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों में पूरी ताकत लगा दी थी। बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के खास इंतजाम किए। इसके बाद भी नीलगाय रास्ते में आ गई।

चार सेक्टरों में विभाजित कार्यक्रम स्थल

पूरे कार्यक्रम स्थल को चार सेक्टरों में विभाजित कर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके साथ ही 14 डिप्टी एसपी व निरीक्षक तैनात किए गए। मुख्यमंत्री के आगमन से जुडे़ सभी रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर बैरिकेडिंग की गई। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक आगरा नचिकेत झा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। तैनात पुलिसकर्मियों व अधिकारियों से ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए कहा है कि सामान्य नागरिकों को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कोई परेशानी न हो जबकि संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर,अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह, एमवीडीए के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, विद्युत निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना, कहा- नहीं चाहिए घोटालों, नफरत और भ्रष्टाचार की दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें