फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर में हुए सड़क हादसे में इटावा निवासी व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
24एमएनपी-17-बेवर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। बेटी के लिए रिश्ता देखकर घर लौटते समय इटावा निवासी एक शख्स की बुधवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ जा रहे साढ़ू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इटावा के गांव बढ़पुरा निवासी 47 वर्षीय गीतम सिंह अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए गए थे। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह साढ़ू सहदेव सिंह निवासी नगरिया सराय इटावा के साथ नदरौली थाना पटियाली एटा में लड़का देखने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड बाईपास पर पहुंची। तभी नवीगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में गीतम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साढू़ घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल की ओर लोगों को आता देख चालक ट्रक मौके पर खड़ा छोड़ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें