फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में हुआ हादसा, मथुरा के जवान की मौत, गांव में छाया मातम

Wed, 16 Oct 2019 07:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जीतू उर्फ जितेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जनपद के थाना मांट के गांव जैसवां निवासी एक सैनिक की असम में दुर्घटना में मौत हो गई। सैनिक की हादसे में हुई मौत से गांव में मातम का माहौल है। सैनिक का शव बुधवार देर रात तक गांव में आने की संभावनाएं हैं। सेना की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कोयले की कालिख' बिगाड़ रही ताज की सूरत, आईआईटी के अध्ययन में हुआ बड़ा खुलासा

गांव जैसवां निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र महावीर सिंह सेना राष्ट्रीय रायफल का जवान था। उसकी पोस्टिंग असम में थी। बताया गया है कि युवक मंगलवार को असम में पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया जिसमें सैनिक जितेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  करवाचौथ 2019: यूपी का एक ऐसा गांव जहां भूलकर भी नहीं रखा जाता यह व्रत

परिजनों को जब युवक की मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग परिवारीजनों को सांत्वना देने के लिए एकत्रित हो गए। गांव में मातम का माहौल छा गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

गांव जैसवां में सैनिक का शव देर रात पहुंचेगा। सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए सेना के अधिकारी और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचेंगे। गांव में सैनिक के शव का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें