फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: स्लीपर बस में पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Thu, 29 Jul 2021 12:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 84 के समीप घटित हुआ।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर साइड में खड़ी स्लीपर बस में पीछे से आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे बस के पीछे खड़े एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

बुधवार की रात स्लीपर कोच बस चालक सवारियां लेकर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा की ओर जा रहा था। स्लीपर कोच बस सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 84-85 के बीच गांव नगला मौजी के समीप तड़के तीन बजे पहुंची। चालक को बस के टायर में आवाज देख बस को साइड में रोक लिया। टायर चेक करने को उतर गया। तभी बस में बैठी कुछ सवारियां भी उतर कर बस के पीछे खड़ी हो गई। इसी दौरान नोएडा की ओर पीछे से आ रहे आयशर कैंटर के चालक को झपकी आ गई। बस के पीछे खड़ी सवारियों को रौंदते हुए बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस काफी दूर एक्सप्रेसवे पर चली गई। इससे बस यात्री कमलेश पाठक ( 35 वर्ष) निवासी नारायणपुर जिला बलरामपुर गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित व किशन निवासी चरुआ जिला समस्तीपुर बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में बैठी आधा दर्जन सवारियों के चोटें आईं हैं। सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी व सुरीर पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आयशर कैंटर चालक कैंटर छोड़ भाग गया। एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी व पुलिस ने वाहनों को हटवा कर रास्ता चालू कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


आगरा: बारिश से धंस गईं नई सड़कें, गहरे गड्ढों के कारण बोदला रोड पर हुए हादसे

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें