फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंकट: पानी के बीच 'पानी' के लिए तरसे शहर के लोग, आज शाम से आगरा में जलापूर्ति का दावा

Thu, 29 Jul 2021 12:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा स्मार्ट सिटी की पाइपलाइन के कारण जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर टूटी 28 इंच की पानी की पाइपलाइन की मरम्मत का काम बुधवार को बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया। मंगलवार से वेल्डिंग का काम शुरू हुआ जो बुधवार देर रात तक पूरा हो पाया, जबकि यह काम मंगलवार रात ही पूरा किया जाना था।
विज्ञापन
पानी के लिए परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश के बीच बुधवार को शहर के चार लाख से ज्यादा लोग पीने के पानी के लिए तरस गए। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से छठवें दिन भी पुराने शहर की जलापूर्ति ठप रही। सुबह से जारी रिमझिम बारिश के कारण जीवनी मंडी में 28 इंच की पाइपलाइन की मरम्मत के काम में बाधा आई, जिस वजह से जलापूर्ति 24 घंटे लेट हो गई। जलकल अधिकारियों ने बताया किपाइपलाइन बाईपास करने के बाद वेल्डिंग का काम बारिश के कारण रुक गया, जिसे बुधवार रात तक पूरा कर लिया जाएगा। गुरुवार को कम प्रेशर के साथ जलापूर्ति की जाएगी और शाम को प्रेशर तेज करके आपूर्ति बहाल कर देंगे।

विज्ञापन

शहर में रिमझिम बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने जाने के लिए लोगों को जलभराव से निकलना पड़ा। शहर में काला महल, जीवनी मंडी, बेलनगंज, पथवारी, कचहरी घाट, पीपलमंडी, गुदड़ी मंसूर खां, घटिया आजम खां, फुलट्टी, हींग की मंडी, कोतवाली, मंटोला, कलक्ट्रेट, काजीपाड़ा, छीपीटोला, बिजलीघर, बालूगंज, विजय नगर कालोनी, पीर कल्याणी, लोहामंडी, राजामंडी क्षेत्रों के लोगों को बारिश के बीच ही पानी भरने जाना पड़ा।

आगरा स्मार्ट सिटी की पाइपलाइन के कारण जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर टूटी 28 इंच की पानी की पाइपलाइन की मरम्मत का काम बुधवार को बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया। मंगलवार से वेल्डिंग का काम शुरू हुआ जो बुधवार देर रात तक पूरा हो पाया, जबकि यह काम मंगलवार रात ही पूरा किया जाना था। जलकल अधिकारियों ने तिरपाल लगवाकर वेल्डिंग का काम कराया, लेकिन बौछारों के कारण और गड्ढे में पानी भर जाने से वेल्डिंग नहीं की जा सकी। मिट्टी में पानी भरने से कीचड़ हो गई, जिस वजह से कारीगरों का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


आज शाम तक बढ़ाएंगे प्रेशर
बुधवार रात तक वेल्डिंग का काम पूरा करने केबाद गुरुवार से जलापूर्ति की जाएगी, लेकिन बहुत कम प्रेशर से पानी छोड़ेंगे ताकि नए पाइप फिर से लीक या फट न जाएं। शाम तक प्रेशर बढ़ाते हुए जलापूर्ति पुराने प्रेशर पर बहाल कर देंगे। - एस के श्रीवास्तव, सचिव, जलकल
विज्ञापन


आगरा में कब खत्म होगा जल संकट: चौथे दिन भी चार लाख लोगों को नहीं मिला पानी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें