आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती ने विद्यार्थी परिषद के महानगर सहमंत्री पर से शादी का वादा देकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आगरा में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल 12 दिसंबर को उसकी मुलाकात एबीवीपी के महानगर सहमंत्री हर्ष चौधरी निवासी बिसावर से हुई। दोनाें में दोस्ती हो गई। आरोप है कि उसने शादी करने का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना ली। बाद में हर्ष से शादी के लिए कहा तो वह बहाने बनाकर टालता रहा। संपर्क तोड़ने के लिए पिटाई करने लगा। मई 2025 को कमरे पर आकर गाली-गलौज और पिटाई की। धमकी दी कि किसी से शिकायत की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा।