फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: हाई सिक्योरिटी बैरक में अब्बास अंसारी, बाहुबली से जेल में मिलना नहीं आसान, पहले होगी जांच

Thu, 16 Feb 2023 07:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

अब्बास अंसारी से मिलने वालों का वेरीफिकेशन उनके जिले से कराया जाएगा। मिलाई से पूर्व यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन
पचलाना जेल पहुंचा बाहुबली अब्बास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जेल में चित्रकूट की जेल से शिफ्ट किए गए अब्बास अंसारी से मिलने वाले लोगों की मिलाई से पहले जेल प्रशासन जांच कराएगा। मिलने वालों के नाम की सूची जेल प्रशासन लेगा। अभी कोई सूची जेल प्रशासन को नहीं मिली है। जिससे विधायक अब्बास से मिलाई नहीं हो सकेगी। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मिलने वालों का वेरीफिकेशन उनके जिले से कराया जाएगा। मिलाई से पूर्व यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद ही मिलाई हो सकेगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया जेल 

बता दें चित्रकूट की जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कासगंज की पचलाना जेल शिफ्ट किया गया। यहां अब्बास को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।  बुधवार को दोपहर करीब सवा दो बजे उसका काफिला यहां पहुंचा। उसे सीधे अंदर ले जाया गया। जांच के बाद बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुल्हन की ऐसी जिद: 12वीं की परीक्षा देने के लिए रुकवाई विदाई, तीन घंटे तक दूल्हे संग बरात भी करती रही इंतजार

शासन ने दिए थे निर्देश 

बता दें शासन ने विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट से कासगंज जेल में भेजने के निर्देश दिए थे। उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार की रात उसे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। बुधवार की सुबह 6 बजे पुलिस टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच चित्रकूट जेल से कासगंज के लिए अब्बास को लेकर निकलीं। 459 किलोमीटर का सफर तय करके कासगंज पहुंची। 

चार बैगों में रखे सामान को किया गया चेक

जेल में अब्बास के साथ आए सामान को गहनता के साथ जांचा गया। छोटे बड़े सभी चार बैग में अब्बास का सामान था। जेल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों ने सामान की पूरी तरह से तलाशी ली। इस मौके पर जिला जेल में बंदियों से मिलाई करने पहुंचे लोगों को जेल परिसर से बाहर जाने को कहा गया। इससे मुलाकात करने पहुंचे लोग मायूस हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें