स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये साबित हो चुका है कि स्मार्ट मीटर 30 प्रतिशत तेज चलता है तो दो साल का बिल सरकार को वापस कर देना चाहिए। उन्होंने मायावती के मायावती से नजदीकी के सवाल पर कहा कि अब समझ में आ गया है कि बसपा मुखिया हाथरस पर चुप क्यों रहीं।
ये भी पढ़ें- सपना चौधरी पहनाएंगी मिस्टर एंड मिस आगरा को ताज, जानिये क्या है कार्यक्रम
प्रधानमंत्री द्वारा बिहार चुनाव में उठाए जा रहे 370 के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि बिहार की जनता रोजगार की पूछ रही है। जो धारा हट गई उस पर बहस करने से क्या फायदा। केंद्रीय कृषि बिल को आप नेता ने उद्योगपतियों के बिल करार दिया। कहा कि इससे किसान नहीं उद्यमी कमाएंगे। इसके रास्ते सरकार ने कृषि बिल के माध्यम से खोल दिए हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय गौतम भी साथ थे।