पति ने पढ़ाया, नर्स बनने पर उसे ही छोड़ दिया
एक अन्य मामले में महिला ने पति पर पिटाई का आरोप लगा तलाक लेने की अर्जी डाली। काउंसिलिंग में पति ने कहा कि उसने कम पढ़ी बीवी को पढ़ाया। वह नर्स बन गई तो उसे ही छोड़ दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि 2008 में दोनों की शादी हुई थी। तीन बच्चे भी हैं।
युवक बोला- पढ़ा-लिखा नहीं इसलिए होता है क्लेश
फिरोजाबाद निवासी पति मिस्त्री है। पत्नी को पढ़ने का मन था। पति ने बताया कि पत्नी को पढ़ाने के लिए मजदूरी की। पाई-पाई जोड़कर हाईस्कूल, इंटर कराया। उसके बाद नर्स का कोर्स कराया। नर्स बनते ही पत्नी ने अपने तेवर बदल लिए और किसी पढ़े- लिखी लड़के के साथ दोस्ती कर ली। पति का आरोप है कि अब पत्नी मेरे साथ रहना नहीं चाहती मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं। इसलिए घर में क्लेश होते हैं।