फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता के चेहरे से बच्चे की नहीं मिली शक्ल, बीवी छोड़ने को तैयार युवक... महिला कह रही ऐसी बात

Sun, 30 Jun 2024 12:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

UP News Today: पति की शक्ल बच्चे की शक्ल से मेल नहीं खा रही। इस कारण पति ने प्राइवेट क्लीनिक में टेस्ट भी करा लिया, जिस रिपोर्ट के आधार पर आए दिन पत्नी से क्लेश होता है।
विज्ञापन
ad bank - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक और रोचक मामला पहुंचा। पति 6 माह के बच्चे के कारण आए दिन पत्नी से क्लेश करता है। काउंसलर डॉ. सतीश ने बताया कि दोनों की शादी 2023 में हुई थी। पति की शक्ल बच्चे की शक्ल से मेल नहीं खा रही। इस कारण पति ने प्राइवेट क्लीनिक में टेस्ट भी करा लिया, जिस रिपोर्ट के आधार पर आए दिन पत्नी से क्लेश होता है। उधर, पत्नी का कहना है कि बच्चे का पिता वही है। दोनों को अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन

पति ने पढ़ाया, नर्स बनने पर उसे ही छोड़ दिया
एक अन्य मामले में महिला ने पति पर पिटाई का आरोप लगा तलाक लेने की अर्जी डाली। काउंसिलिंग में पति ने कहा कि उसने कम पढ़ी बीवी को पढ़ाया। वह नर्स बन गई तो उसे ही छोड़ दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि 2008 में दोनों की शादी हुई थी। तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

युवक बोला- पढ़ा-लिखा नहीं इसलिए होता है क्लेश
फिरोजाबाद निवासी पति मिस्त्री है। पत्नी को पढ़ने का मन था। पति ने बताया कि पत्नी को पढ़ाने के लिए मजदूरी की। पाई-पाई जोड़कर हाईस्कूल, इंटर कराया। उसके बाद नर्स का कोर्स कराया। नर्स बनते ही पत्नी ने अपने तेवर बदल लिए और किसी पढ़े- लिखी लड़के के साथ दोस्ती कर ली। पति का आरोप है कि अब पत्नी मेरे साथ रहना नहीं चाहती मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं। इसलिए घर में क्लेश होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें