फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरेया निवासी एक महिला हुई जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला देवी के पास शनिवार की रात महिला बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि महिला औरेया की रहने वाली है और गुरसहायगंज दवा लेने गई थी। रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल के पास राहगीरों को एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं महिला के पास मिले कागजात आदि पर मिले नंबर से परिजनों को सूचना दी।
कुछ देर बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया कि महिला का नाम चांदनी पत्नी साहिल है, वह गांव पखनगोई जनपद औरेया की रहने वाली है। वह गुरुसहायगंज दवा लेने के लिए गई थी। वापस लौटते समय वह जहरखुरानी का शिकार हो गई। पुलिस का कहना है कि होश में आने के बाद महिला से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें