फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जबड़े में जकड़कर बकरी को ले जा रहा था वन्यजीव

Sun, 02 Aug 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: वन्यजीव के हमले में घायल बकरी को इलाज के लिए अस्पताल ले पहुंचा चरवाहा विनोद
विज्ञापन
बाह। बीहड़ में चर रही बकरी की गर्दन जबड़े में जकड़कर ले जा रहे वन्यजीव का पीछा कर चरवाहे ने मुक्त कराया। घायल बकरी को इलाज के लिए बाह अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

खेड़ा राठौर के रानीपुरा गांव के विनोद ने बताया कि शनिवार शाम 4.30 बजे वह बीहड़ में अपनी भेड़, बकरी चरा रहे थे। भेड़, बकरी के झुंड पर अचानक जंगली जानवर ने छलांग लगा दी। एक बकरी का गला अपने जबड़े में जकड़ कर जमीन पर पटका और उसे खींच कर खादर की ओर ले जाने लगा। उन्होंने दूसरे चरवाहों के साथ मिलकर घेराबंदी की तो जंगली जानवर बकरी को छोड़ कर भाग गया। विनोद ने पशु चिकित्सालय में बकरी का उपचार कराया। विनोद हमला करने वाले वन्यजीव को तेंदुआ बता रहा है। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि जंगली जानवर के हमले की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम पदचिन्हों की जांच एवं चरवाहों से पूछताछ करेगी। जिससे स्पष्ट हो सके कि हमलावर जंगली जानवर तेंदुआ है या लकड़बग्घा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें