अब शुरू यहां से शुरू होता है असली खेल। तीमारदार ने पार्किंग में बाइक खड़ी की और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चले गए। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी आभास नहीं होता कि सस्ता इलाज कराने के चक्कर में बड़ी मुसीबत उनके सामने आ सकती है। अर्थात उनकी हजारों की बाइक को चोर पार कर सकता है।
हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल में एक दर्जन होमगार्ड तैनात हैं। परिसर में सीसीटीवी लगा है। अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर थाना भी है। इसके बाद भी चोर आता है और बाइक लेकर आसानी से फुर्र हो जाता है। एक और अचंभे की बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह चोर अलग-अलग नहीं हैं बल्कि हर बार वारदात को अंजाम देने वाला चोर एक ही है।
यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
जिला अस्पताल में दो दिन पहले सोमवार को एक तीमारदार आया और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चला गया। इधर, चोर गेट नंबर एक से अपने अंदाज में अस्पताल में प्रवेश करता है। थोड़ी इधर उधर घूमकर मुआयना करता है। फिर बाइकों के बीच पहुंचता है। कई बाइकों में डुप्लीकेट चाबी लगाकर चेक करता है।
अचानक उसके चेहरे की रौनक बदल गई यानी एक बाइक डुप्लीकेट चाबी से ऑन हो गई थी। फिर क्या था, उसका लक्ष्य पूरा हुआ। उसने गाड़ी स्टार्ट की और आसानी से निकल गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। यह कोई पहली घटना नहीं थी। इससे पहले यही चोर कई और घटनाओं को अंजाम दे चुका है। हर बार वह सीसीटीवी में कैद होता है लेकिन उसका कोई लाभ नहीं। पुलिस की उदासीनता से मरीज, तीमारदार हजारों का नुकसान उठाते हैं।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी: घर में बिछी थीं लाशें, रिश्तेदारों ने पार कर दिए दुल्हन के जेवर; समधी ने मांगे शादी में खर्च पांच लाख
पुलिस को हर बार सीसीटीवी फुटेज दे देते हैं, लेकिन पुलिस भी कोई एक्शन नहीं लेती। अस्पताल में बहुत ज्यादा मरीज आते हैं। हमारे यहां 10 से 12 होमगार्ड लगे हुए हैं। उतनी मैनपावर भी नहीं है कि मरीजों की भीड़ संभालने के साथ गाड़ियों को भी देखते रहे। यहां सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
-डॉक्टर अनीता शर्मा, प्रमुख अधीक्षिका
यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला