फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक निकला खिलाड़ी: शातिर तरीके से साइबर ठगी को देता अंजाम; 200 सिमकार्ड के साथ यह सामान बरामद

Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

जनसेवा केंद्र संचालक ही खिलाड़ी निकला। वह शातिर तरीके से साइबर ठगी को अंजाम देता। मथुरा पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 200 सिमकार्ड के साथ अन्य सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को पकड़ा है। इसके कब्जे से 200 सिमकार्ड और आधार, डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। ठग सीधे-सादे लोगों को गुमराह करके उनसे आधार कार्ड से फर्जी सिम निकलवाता। फिर खाता खोलकर साइबर अपराध करता था।

विज्ञापन


कोसीकलां थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी बॉर्डर पर फर्जी सिम, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड लेकर कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अकरम निवासी कामां बताया। वह मध्य प्रदेश में जनसुविधा केंद्र चलाता है।

यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले

विज्ञापन

अकरम ने बताया कि वह जन सुविधा केंद्र के साथ-साथ मोबाइल की दुकान भी करता है। उसकी दुकान पर जब कोई सिमकार्ड लेने आता है तो वह धोखे से उसके दो या तीन बार फिंगर स्कैन कर लेता है। इसके बाद वह उस व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो कॉपी करने के नाम पर कलर स्कैन फोटो कॉपी कर लेता है। इसके बाद आधार कार्ड पर किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया जाता है। इसके साथ ही सिम लेने आए व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम भी निकाल ली जाती है।

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल

अकरम ने बताया कि तैयार फर्जी सिम को वह ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों को 4 से 5 हजार रुपये में बेचता है। इसके अलावा फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से अकरम किसी दूसरे जिले में बैंक से फर्जी खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड ले लेता था। अकरम फर्जी सिम को गांव विशंभरा में बेचने जा रहा था। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अकरम के पास से दो सौ फर्जी सिम बरामद की हैं, जिसमें 113 जियो की, 68 एयरटेल की, 18 वीआई की और 1 बीएसएनएल की है। इसके अलावा 6 आधार कार्ड, 5 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अब उन आरोपियों की तलाश कर रही है जिनको अकरम सिम बेचने जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें