फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साथियों की जान बचाकर यमुना में बहा 10 साल का बालक, 26 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
टूंडला में बच्चे के डूबने के तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। तीन बच्चे रविवार दोपहर यमुना नदी में डूब गए। इनमें से दो सुरक्षित बच गए हैं। एक बालक का पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। करीब 26 घंटे बाद बालक का शव ईधोन पुल के पास मिला है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी भूरी सिंह का 10 वर्षीय पुत्र रोकी और गांव का नौ वर्षीय राहुल बकरियां चराने गए थे। इनके साथ गांव निवासी शंभूनाथ का 10 वर्षीय भांजा जितेंद्र जो फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव अल्हदीपुर निवासी था। ये तीनों रविवार दोपहर तीन बजे करीब यमुना किनारे बकरी चराने गए थे। जयश्री बाबा आश्रम के निकट बकरियां चराते हुए रोकी और राहुल यमुना में नहाने के लिए उतर गए।
दोनों गहरे पानी में चल गए और डूबने लगे। यह देखकर जितेंद्र उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूद गया। उसने रोकी को बाहर निकाल दिया तथा राहुल को बचाते हुए खुद पानी के तेज बहाव में बह गया। डूबने से बचे बच्चों की चीख-पुकार पर आश्रम व आसपास के लोग वहां पहुंच गये। सूचना पर ग्रामीण और तीनों बच्चों के परिजन यमुना किनारे पहुंच गए तथा गांव के तैराकों ने जितेंद्र की तलाश की। घटना की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव को मिली तो वे भी थाना पचोखरा प्रभारी रविंद्र सिंह मय फोर्स के व रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीम ने रात्रि आठ बजे तक बच्चे की तलाश लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर से बच्चे की तलाश की गई। स्टीमर से रेस्क्यू टीम ने सायं तक तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। सायं पांच बजे करीब फतेहाबाद क्षेत्र के ईधोन पुल के नीचे जितेंद्र का शव मिला है।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें