फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: मुफ्त के राशन के लिए 900 विधवा बनी हुई हैं सुहागिन, शासन से भेजी गई सूची में हुआ खुलासा

Sat, 17 Aug 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मुफ्त का राशन पाने के लिए कासगंज की 900 महिलाओं ने अपने मरे हुए पति का नाम ही राशन कार्ड से नहीं हटवाया। शासन से आई सूची में इस बात का खुलासा हुआ है। अब आपूर्ति विभाग ने ऐसे राशन कार्डों के सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सरकारी राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में शासन से मिलने वाला मुफ्त का राशन का लाभ लेने के लिए जिले की 900 विधवा महिलाएं राशन कार्ड में सुहागिन बनी हुई हैं। अपने मृतक पति के नाम राशन कार्ड से नहीं हटवाए हैं। शासन से भेजी गई सूची में इसका खुलासा हुआ है। सूची आने के बाद आपूर्ति विभाग ने ऐसे राशन कार्डों के सत्यापन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शासन से गरीबों के मुफ्त राशन योजना का संचालन किया जा रहा है। अंत्योदय योजना एवं पात्र गृहस्थी के तहत योजना का लाभ दिया जाता है। योजना का लाभ लेने वाले परिवारों का इन दिनों सत्यापन का कार्य चल रहा है। अपात्रों को योजना से बाहर करने के लिए ई-केवाईसी चल रही है। प्रोबेशन विभाग से विधवा पेंशन लेने वाली महिलाओं के डाटा का मिलान आपूर्ति विभाग से कराया जा रहा है। 

जिले में 21406 महिलाएं विधवा पेंशन ले रही हैं। इनके डाटा मिलान में 900 ऐसी महिलाएं पाई गई हैं, जिनके राशन कार्ड में उनके पति के नाम भी दर्ज हैं। पेंशन लेने के साथ ही वे अपने पति के नाम का भी राशन ले रही हैं। शासन से ऐसी सूची मिलने के बाद आपूर्ति विभाग ने इन मृतकों के नाम सूची से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें