फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी का गजब कारनामा: पहले की दो लाख रुपये की चोरी, फिर कंपनी को भेज दिया त्यागपत्र

Sat, 17 Aug 2024 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कंपनी में कर्मचारी ने दो लाख रुपये की चोरी करने के बाद त्यागपत्र भेज दिया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक कंपनी के वेयर हाउस में कर्मचारी ने 2 लाख रुपये चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई। पता चलते ही आरोपी ने त्यागपत्र भेज दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पत्थर का घोड़ा इलाके में चोरों ने एक बंद घर में चोरी की।
विज्ञापन


ईदगाह कटघर निवासी फैज खान ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह देहलीवेरी कंपनी में सहायक मैनेजर हैं। 11 अगस्त की रात 12:30 बजे वेयर हाउस का लॉकर चोरी हो गया। उसमें 2 लाख रुपये थे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया। उसकी पहचान एक्जीक्यूटिव अजय सिंह के रूप में हुई। 12 अगस्त को वह ड्यूटी पर नहीं आया। 13 की सुबह त्यागपत्र भेज दिया।

उधर, नगला पत्थर का घोड़ा, सिकंदरा निवासी मदनलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी का कूल्हे का ऑपरेशन हुआ है। वह बेटे के घर रह रही हैं। वह भी पत्नी के पास गए थे। 13 को घर आए तो ताले व लॉकर टूटे पड़े थे। चोर 50 हजार रुपये, 3.5 तोला सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी के जेवरात, परात, बाल्टी और बैग चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें