फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की नाराजगी: कैरम नहीं दिलाया तो 9 साल के बच्चे ने छोड़ दिया घर, पुलिस ने पांच घंटे में खोज निकाला

Tue, 19 Sep 2023 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बालक के गुम होने के बाद घरवालों को चिंता सताने लगी। काफी प्रयास के बाद भी जब वो नहीं मिला तो घरवाले पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने 120 कैमरों के फुटेज से 5 घंटे में गुम बालक ढूंढ लिया। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर से लापता 9 साल के बालक को पुलिस ने 5 घंटे में ढूंढ निकाला। वह कैरम बोर्ड नहीं दिलाने से नाराज होकर चला गया था। पुलिस ने 120 से अधिक कैमरों को खंगाला। वह मेले में घूमता हुआ मिला।
विज्ञापन


केदार नगर निवासी सब्जी विक्रेता का 9 साल का बेटा रविवार सुबह 10:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं आया। आसपास तलाश किया, लेकिन मिला नहीं। घरवाले शाम तकरीबन 5 बजे तलाश करते रहे। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केदार नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बालक पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ जाता दिखा। इस पर पुलिस ने और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।

बच्चे के खेरिया मोड़ होते हुए कमला खां जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस तलाश करने लगी। वहां पर मेला लगा हुआ था। बालक मिल गया। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आठ टीमें लगाई गई थीं। 120 कैमरों के फुटेज देखे गए। बच्चे ने बताया कि पिता से कैरम बोर्ड मांगा था। उन्होंने मना कर दिया। इससे गुस्से में था। वह मेले में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें