फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर बाइक उछलने से विवाहिता गिरी, मौत

विज्ञापन
speed breakers
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मायके से ससुराल जा रही विवाहिता ब्रेकर पर बाइक उछलते ही मुंह के बल सड़क पर गिरने घायल हो गई। पति और भाई उसे लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


थाना उत्तर के टापाकलां क्षेत्र की निवासी मोनी (22) पुत्री चक्रपाल की शादी दो वर्ष पूर्व थाना एका के गांव गोविंदपुर के निवासी पुष्पेंद्र से हुई थी। मोनी मंगलवार को सुबह पत्नी को लेकर अपने गांव गोविंदपुर जाने के लिए निकला था। बस स्टेंड तक छोड़ने मोनी का भाई सोनू आ रहा था। बाइक सोनू चला रहा था। फरिहा पहुंचने से पहले तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछलने से अनियंत्रित हो गई।

इसके चलते मोनी बाइक से उछल कर मुंह के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गई। भाई एवं पति तत्काल उसे बाइक पर बैठाकर फिरोजाबाद जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक महिला की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें