फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण संगठनों ने बाजार कराए बंद, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरोजाबाद। सवर्ण संगठनों द्वारा आरक्षण के विरोध एवं एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा किए संशोधन के समर्थन में दस अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया था। पुलिस प्रशासन मंगलवार को सुबह से बाजारों में अलर्ट था। एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव के साथ बाजारों में भ्रमण करते दिखाई दिए। थानाध्यक्षों के साथ थार मोबाइल, बाइकों पर सिपाही गश्त कर रहे थे। साप्ताहिक बंदी होने के कारण बाजार पहले से बंद था।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में बंबा चौराहे पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव को सौंपा। जाम की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंचा। तीन सूत्री ज्ञापन में आरक्षण का विरोध एवं फर्जी ढंग से एससी-एसटी एक्ट लगाए जाने का विरोध किया। ज्ञापन देने वालों में एसके भटनागर, प्रशांत शर्मा, सतीशचंद्र शास्त्री, गोविंद मिश्रा, मनोज सिंह, राजा सिंह, पंडित दिनेशचंद्र शर्मा शामिल थे।

भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा, रवींद्रलाल तिवारी, संजय गुप्ता, बंटी ठाकुर, राजेश अग्रवाल, जगदीश पचौरी, पंकज अग्रवाल, शीलमणि शर्मा, रमेशचंद्र अग्रवाल के साथ काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। गांधीपार्क में प्रतिमा पर प्रदर्शन के साथ ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। आरक्षण को आर्थिक आधार पर देने, दो अप्रैल को बवाल से प्रभावित व्यापारियों को भरपाई के लिए मुआवजा एवं मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। अखिल भारतीय सवर्ण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जैन मंदिर के बाहर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


नारखी क्षेत्र में बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। नारखी-पचोखरा मार्ग सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। पेड़ काटकर डालने से वाहन नहीं निकल सके। वाहनों की कतारें लगी रहीं। एसडीएम सदर संगमलाल यादव व टूंडला एसडीएम सुरेशचंद्र को ज्ञापन सौंपा। इनमें सेंकी ठाकुर, कुलदीप सिंह, बंटू,अखिलेश कुमार, नीरू, भानुप्रताप सिंह एवं गुड्डन शामिल थे। गढ़ी अफोह में सुबह 9.30 बजे जाम लगाया। एसएचओ अनिल कुमार ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बछगांव चौराहे पर प्रताप सेना के जिलाध्यक्ष मनोज जादौन, मयंक चौहान व सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में करीब एक घंटे तक जाम लगाया व नारेबाजी की।

ज्ञापन एसडीएम टूंडला सुरेशचंद्र को सौंपा। उन्होंने आरक्षण को समाप्त करने की मांग की। गढ़ी हंसराम में जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर संगम लाल यादव व सीओ टूंडला संजय वर्मा,एसडीएम सुरेशचंद्र पहुंचे लेकिन यहां कोई जाम नहीं मिला। कोटला मे भाजपा के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बाजार बंद कराया। अधिकांश प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता सक्रिय थे। गढ़ी अफोह से गौंछ मार्ग पर लोगों ने जाम लगाने के साथ ही, कोटला, नारखी व गौंछ का बाग, बछगांव के बाजार बंद रहे।

सिरसागंज में राष्ट्रवादी प्रताप सेना एंव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में गांधी मंडी से जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल आनंद सिंह, प्रबल ठाकुर, आशीष जादौन, वीरेश्वर फौजी, विशाल प्रताप सिंह, मुकुल ठाकुर, राम प्रताप, रविकांत सिकरवार, अमन जादौन थे। जुलूस विजय चौक से होते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचा। वहां से सिरसागंज तहसील पर पहुंचा। एसडीएम चंद्रभानु को ज्ञापन सौंपा। गांधी मंडी एवं विजय चौक क्षेत्र में बंद का आंशिक असर दिखाई दिया। खैरगढ़ में चार घंटे तक बाजार बंद रहा। फरिहा एवं मक्खनपुर में बंद का असर दिखाई दिया।

डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी डा.मनोज कुमार सुबह से एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के कार्यालय में कैंप किए रहे। उनके साथ एडीएम उदय सिंह थे। शहर में नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव व सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ सक्रिय थे। वहीं सभी तहसीलों में एसडीएम व संबंधित सीओ कमान संभाले हुए थे। जिला स्तर पर मिलने वाली सूचनाओं को तुरंत संबंधित अधिकारियों को बताया जा रहा था।

फिरोजाबाद। साप्ताहिक लगने वाले मंगल बाजार पर बंद का असर दिखाई दिया। बाहर से आने वाले दुकानदार फड़ सजाने के लिए ही नहीं आए। स्थानीय कुछ दुकानदार पहुंचे तो वह भी वापस हो लिए। कई दुकानदारों का कहना था कि सुबह कुछ युवक आए थे यह बता गए कि बाजार बंद रहेगा। पुलिसकर्मियों ने खुद अपनी सुरक्षा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें