फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: रात में बीमार 'बूढ़ी मां' को बेसहारा छोड़ गए 'अपने', रेलवे स्टेशन पर कराहती मिली

Wed, 30 Oct 2019 10:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
स्टेशन पर वृद्ध महिला से बात करते आरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोगों की आंखें भर आईं। यहां जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 80 वर्षीय बीमार वृद्घा को उसके परिजन छोड़ गए। मंगलवार को बुखार से तपती वृद्घा को देख आरपीएफ ने दवा दिलवाई। 
विज्ञापन

अपनाघर संस्था को सौंपा

2 of 5
वृद्ध महिला - फोटो : अमर उजाला
वृद्घा की भाषा आरपीएफ की समझ में न आने के कारण उसे उपचार के बाद शाम को अपनाघर संस्था को सौंप दिया गया। लोग वृद्धा की भाषा को नहीं समझा पाए, लेकिन उसके चेहरे और आंखों से लाचारी साफ झलक रही थी, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।   
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे आरपीएफ को प्लेटफार्म एक पर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेंच पर कराहते मिली। आरपीएफ के जवानों ने पाया कि वृद्धा को तेज बुखार है। वृद्धा से आरपीएफ से पूछताछ की तो कुछ समझ नहीं आया। जवानों ने बुखार की दवा दिलवाई। 

4 of 5
आरपीएफ के जवान व अऩ्य - फोटो : अमर उजाला
बुखार उतरने पर और पूछताछ का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आरपीएफ के अनुसार वृद्घा की भाषा समझ में नहीं आ रही है। उसके हाव-भाव से लगता है कि उसे रात में यहां कोई छोड़ गया है। वृद्धा को लेकर कई बार स्टेशन पर आवाज लगवाई गई लेकिन उसे लेने कोई नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृद्ध महिला - फोटो : अमर उजाला
शाम को आरपीएफ ने भरतपुर स्थित अपनाघर संस्था से संपर्क किया। वहां से आए स्वयं सेवक वृद्धा को अपने साथ ले गए। वृद्धा ने अपना नाम पता नहीं बताया। आरपीएफ प्रभारी सीवी प्रसाद का कहना है कि महिला से बातचीत में यह प्रतीत हो रहा है कि उसके परिवार के लोग यहां छोड़ गए हैं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें