फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में इस मान्यता के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

Tue, 29 Oct 2019 07:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
यमुना में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यम द्वितीया (भाई दूज) पर यम की फांस से मुक्ति पाने के लिए श्रद्घालुओं का सैलाब यमुना के घाटों पर उमड़ा। भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई। इस दौरान गुजरात, महाराष्ट, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्घालुओं की मौजूदगी ने यमुना के घाटों को लघु भारत का रूप दे दिया। बहनों ने भाई को टीका किया और मिठाई खिलाई। साथ ही यमराज और यमुना मां से भाई की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

2 of 7
ऐतिहासिक विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात लगभग एक बजे से ही भाई-बहनों का यमुना स्नान का दौर शुरू हो गया। मंगलवार सुबह पांच बजते ही विश्राम घाट भीड़ और बढ़ गई। सूर्योदय के बाद भीड़ में बढ़ोत्तरी इस कदर हुई कि सुबह नौ बजे तक घाटों पर स्थान नहीं मिला। बहनों ने भाइयों का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई। 
विज्ञापन

3 of 7
ऐतिहासिक विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बहनों ने चलनी से यमुना के जल से भाइयों को स्नान कराया। इसके बाद उनका टीका किया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। स्नान के लिए भीड़ का दबाव विश्रामघाट के साथ स्वामीघाट से लेकर बंगालीघाट तक रहा। इन घाटों पर भीड़ होने के कारण लोगों ने यमुना पार पहुंचकर भी स्नान किया।

4 of 7
ऐतिहासिक विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यम द्वितीया पर यमुना स्नान का खास महत्व है। कहते हैं कि मथुरा में भाई-बहनों का हाथ पकड़कर किया जाने वाले यमुना स्नान से यमराज की फांस से मुक्ति दिलाता है। इसी मान्यता के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने मंगलवार को यमुना में डुबकी लगाईं। 
विज्ञापन

5 of 7
यमराज और यमुना मां के मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यम द्वितीया पर स्नान के बाद भक्तों ने विश्रामघाट स्थित यमराज और यमुना मां के मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के दौरान बहनों ने भाइयों के लिए मंगलकामना की। मंदिर में भारी भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन

6 of 7
यमुना में बहनों को चलनी से स्नान कराता भाई - फोटो : अमर उजाला
यम द्वितीया स्नान के लिए आए अन्य राज्यों के भक्तों में सबसे अधिक भीड़ गुजरातियों की रही। गुजरात के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश के लोगों ने भी डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यमुना तट पर भाई को तिलक लगाती बहन - फोटो : अमर उजाला
यम की फांस से मुक्ति की कामना के साथ आने वाले अनेक लोगों ने यहां धर्म भाई-बहन का नाता भी जोड़ते नजर आए। रायपुर से आई भावना बेन ने विपिन चतुर्वेदी का टीका किया और भाई बनाकर यमुना में स्नान किया। वहीं धौलपुर निवासी तृप्ती ने सचिन चतुर्वेदी से भाई का नाता जोड़ते हुए यमुना स्नान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें