शिकोहाबाद में झोलाछाप की लापरवाही के चलते एक आठ वर्षीय बालक का हाथ कट गया। पीड़ित ने तहरीर दी। नगला जाट निवासी विजय कुमार फ्रेंड्स कॉलोनी सुमन देवी के बेटे रॉकी (8) के पेट में 15 जुलाई को दर्द उठा।
महिला बालक को क्लीनिक पर ले गई जहां चिकित्सकों ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे की नस में इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी बांह में तेज दर्द होने लगा।
बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन उसको आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां पता चला बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाया है। इसके चलते उसके हाथ की नस खराब हो गई है। सुमन देवी ने तहरीर दी है।