मैनपुरी। मंगलवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर जिले में 18 स्थानों पर बुखार के मरीजों की सूचना पर शिविर लगाकर उपचार दिलाया गया। इस दौरान 778 मरीजों को उपचार दिया गया। जिला अस्पताल में कराई गई जांच में 45 मरीज डेंगू के निकले।
जिले में बुखार की रोकथाम के लिए पिछले दो महीने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी जिले में बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 863 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिला अस्पताल में 95 लोगों की डेंगू जांच कराई गई जिसमें 45 डेंगू पॉजिटिव निकले।
बरनाहल। विकास खंड क्षेत्र के गांव केशोंपुर और गढिय़ा बिनगवां में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया। केशोंपुर में 45 मरीजों को उपचार दिया गया। वगढिय़ा बनिंगवा बुखार और अन्य बीमारियों से पीड़ित 80 मरीजों को उपचार दिया गया। डॉ. हनीफ खान ने कहा मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. अभिषेक यादव, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।