फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक चेकिंग लापरवाही में ढोलना थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
बैंक चेकिंग लापरवाही में ढोलना थाना प्रभारी लाइन हाजिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। एसपी शिवहरि मीणा ने सोमवार देापहर बैंकों की आकस्मिक चेकिंग के निर्देश दिए। इसके बाद वह स्वयं दलबल के साथ बैंक चेकिंग के लिए निकल पड़े। बैंक के चेकिंग प्वांइंट पर ढोलना के थाना प्रभारी नहीं मिले। जानकारी पर थाना प्रभारी थाने में मौजूद मिले। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।

एसपी शिवहरि मीणा सोरों में किसान से लूट की घटना के बाद सक्रिय हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने सोरों में बैंक की चेकिंग कराने के बाद शहर में सभी बैंकों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। स्टेट बैंक, पंजाब बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, आर्यवर्त बैंक, एक्सिस बैंक, ओरियंटल बैंक, इलाहाबाद बैंक सहित अन्य बैंकों में वह स्वयं पहुंचे। उन्होंने बैंकों में सीसीटीवी भी चैक कराए। वहीं सुरक्षा गार्डों की बंदूकों की जांच कराई। बैंक के आपातकालीन हूटर के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि वे बैंक की सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता बनाकर रखें। सीसीटीवी खराब न हों और सुरक्षा गार्ड भी सतर्क रहें। एसपी ने बैंकों के बाहर खड़े वाहनों को भी जांच की। एसपी के स्वयं बैंक चेकिंग अभियान पर निकलने के कारण काफी हड़कंप मचा रहा। एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि बैंकों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कर्तव्यपालन में लापरवाही पर थाना के ढोलना प्रभारी अरुण कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें